धर्म-संस्कृति

मनोकामना पूरी करने वाले गणेश जी

मनोकामना पूरी करने वाले गणेश जी… इसकी पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही वजह है कि देश विदेश से भी लोग अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए गणेश जी के दरबार में अपनी अर्जी लगाते हैं और यहां स्थापित गणेश जी की मूर्ति 365 दिन पूजी जाती है। दस दिन इस चौराहे पर एवं शेष दिन समिति के कार्यकर्ता के घर पूजी जाती है। सुनील कुमार माथुर, जोधपुर, राजस्थान

गणेश जी हमारे प्रथम पूज्य देवता हैं। हर शुभ कार्य से पूर्व उन्हें आमंत्रित किया जाता है और उनका पूजन किया जाता है ताकि आगे के सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो। वे हमारे विध्नहर्ता भी है। राजस्थान के जोधपुर शहर में गोल बिल्डिंग चौराहे पर गणेश महोत्सव के दौरान पिछले 30 सालों से गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं.

विधि विधान के अनुसार गणेश महोत्सव के दौरान दस दिन तक गोल बिल्डिंग चौराहे पर उनका पूजन किया जाता है और बाद में यह मूर्ति गोल बिल्डिंग चौराहा के गणेश महोत्सव समिति के कार्यकर्ता के घर रखी जाती है और साल भर इसकी पूजा अर्चना होती हैं। गोल बिल्डिंग चौराहा गणेश महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी अरूण कुमार माथुर ने बताया कि यह गणेश जी की मूर्ति एक तरह की चमत्कारी मूर्ति है.

इसकी पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही वजह है कि देश विदेश से भी लोग अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए गणेश जी के दरबार में अपनी अर्जी लगाते हैं और यहां स्थापित गणेश जी की मूर्ति 365 दिन पूजी जाती है। दस दिन इस चौराहे पर एवं शेष दिन समिति के कार्यकर्ता के घर पूजी जाती है। माथुर ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान भजन संध्या होती है। लोग अपनी-अपनी अर्जी लगाते है और अनेक भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हुई है।

यहां तक कि गणेश जी की कृपा से ब्लड कैंसर जैसी बीमारी भी ठीक हो गई और एक भक्त ने दुबई से भी अर्जी लगाई है।‌ मीडिया प्रभारी अरूण कुमार माथुर ने बताया कि यह मूर्ति 51 किलों वजन की है और इस चौराहे पर 1994 से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें भक्तगण भक्ति भाव से भाग लेकर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और उनकी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो रही है।

सद् साहित्य समय की आवश्यकता : माथुर


मनोकामना पूरी करने वाले गणेश जी... इसकी पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही वजह है कि देश विदेश से भी लोग अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए गणेश जी के दरबार में अपनी अर्जी लगाते हैं और यहां स्थापित गणेश जी की मूर्ति 365 दिन पूजी जाती है। दस दिन इस चौराहे पर एवं शेष दिन समिति के कार्यकर्ता के घर पूजी जाती है। सुनील कुमार माथुर, जोधपुर, राजस्थान

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights