
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
भूस्खलन जोन चटवा पीपल बना नासूर, दलदल में फंस रही गाड़ियां, लग रहा जाम… यहां वाहन निकालना किसी जोखिम से कम नहीं। भूस्खलन जोन में गाड़ियां लहराती हुई निकल रही है। इधर पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे है लेकिन मलबे की पूरी सफाई नहीं होने से यहां दिक्क़ते बरकरार है। कई यात्री वाहन सोमवार रात से ही यहां है, जिसके चलते यात्रियों को बार-बार मुश्किलों की सामना करना पड़ रहा है।
[/box]
Government Advertisement...
कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर चटवा पीपल भूस्खलन जोन नासूर बन गया है। पिछले तीन दिनों में यहां घंटों हाईवे बंद रहने के साथ ही यातायात रेंग-रेंग कर चल रहा है। मंगलवार सुबह भी यहां वाहन फंसने हाईवे के दोनों ओर छह किमी लम्बा जाम लग गया, जिसमे 600 से अधिक वाहन यहां फंसे हैं।
अख़बार, दूध, सब्जियों जैसी आवश्यक सामग्री के वाहन अभी तक कर्णप्रयाग नहीं पहुंचे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और गौचर के पास चटवापीपल पेट्रोल पम्प के नजदीक पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन बीते कुछ दिनों से मुसीबत बना है। मलबे से यहां सड़क संकरी होने के अलावा दलदल बना है।
मंगलवार सुबह यहां मैदानी क्षेत्रों को जाने वाला ट्रैफिक छोड़ा गया, लेकिन कुछ वाहन निकलने के बाद एक बस फंस गई। कई देर बाद बस निकाली गईं। जिसके बाद यहां यात्रियों ने पत्थरों का भरान किया। फिर ट्रेफिक छोड़ा गया, लेकिन कुछ दोपहिया और भारी वाहन निकलने के बाद एक टेम्पो ट्रेवलर फंस गया। जिससे यहां हाईवे के दोनों ओर करीब छह किमी लंबा जाम लगा है।
यहां वाहन निकालना किसी जोखिम से कम नहीं। भूस्खलन जोन में गाड़ियां लहराती हुई निकल रही है। इधर पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे है लेकिन मलबे की पूरी सफाई नहीं होने से यहां दिक्क़ते बरकरार है। कई यात्री वाहन सोमवार रात से ही यहां है, जिसके चलते यात्रियों को बार-बार मुश्किलों की सामना करना पड़ रहा है। वहीं एसडीएम संतोष कुमार पांडेय नें बताया कि हाईवे को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
https://devbhoomisamachaar.com/archives/44704





