राष्ट्रीय समाचार

भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा के खुलासे पर लखीसराय पुलिस को ध्यान देना चाहिए

लखीसराय के कलक्टर को भी जिला अतिथि गृह में इस तरह के आरोप -प्रत्यारोप के प्रेस कांफ्रेंस का केन्द्र बनने से रोकने की दिशा में कार्रवाई करना चाहिए। इसे किसी मजिस्ट्रेट की देखरेख में देना इस मामले का समुचित निदान होगा। #राजीव कुमार झा

लखीसराय में आशीष चौधरी ने आत्मसमर्पण कर दिया है लेकिन उसके फोटो जो रामानंद मंडल और अरविंद पासवान के साथ विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में लीक किए थे उनसे नाराज़ होकर रामानंद मंडल ने विजय कुमार सिन्हा पर कानूनी नोटिस भिजवाने की धमकी कल जिला अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है।

आजकल फोटो का कोई ठिकाना नहीं रहा है और विजय कुमार सिन्हा के भी दस तरह के लोगों के साथ फोटो इकट्ठा करना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन आशीष चौधरी के द्वारा दुर्गा झा पर उसके सुख आनंद के लिए खर्च किए पैसे के बदले में आशीष चौधरी के द्वारा उसकी वसूली की कोशिशों में असफलता के बाद दुर्गा चौधरी और उसके भाईयों की हत्या के बारे में विजय कुमार सिन्हा के खुलासे पर लखीसराय पुलिस को अनुसंधान करना चाहिए यह जरूरी है।

दोस्ती टूटने के बाद नये सिरे से पैसों का हिसाब-किताब लखीसराय जिले का कल्चर है आज यह बात सभी लोग जानते हैं। आशीष चौधरी को इन सबमें नहीं फंसना चाहिए था। यहां इंदुपुर में कई लोग प्यार के खेल में लुट गये और उन्हें जान से भी हाथ धोना पड़ा और आज का जमाना प्यार के मामले में काफी खराब हो चला है।

रामानंद मंडल को भी पुलिस केस थाना मुकदमा में पैसा खर्च करने से बचना चाहिए और अरविंद पासवान के लिए लखीसराय शहर में शांति सुव्यवस्था सदैव प्राथमिकता का विषय रहा है। ट्रीपल मर्डर केस में आशीष चौधरी के भागने के बाद गलतफहमियां कायम हुईं। रामानंद मंडल और अरविंद पासवान को इस मामले में विजय कुमार सिन्हा के साथ चलना चाहिए और ये दोनों पढ़े- लिखे लोग हैं।

लखीसराय के कलक्टर को भी जिला अतिथि गृह में इस तरह के आरोप -प्रत्यारोप के प्रेस कांफ्रेंस का केन्द्र बनने से रोकने की दिशा में कार्रवाई करना चाहिए। इसे किसी मजिस्ट्रेट की देखरेख में देना इस मामले का समुचित निदान होगा।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

 


Advertisement… 


Advertisement… 

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights