राष्ट्रीय समाचार

फेरों से पहले बिगड़ी बात : इंजीनियर दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, दुल्हन ने…

फेरों से पहले बिगड़ी बात : इंजीनियर दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, दुल्हन ने… कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। वधू पक्ष ने दहेज में 50 लाख मांगने का आरोप लगाया है। वर पक्ष ने मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

झांसी। झांसी शहर कोतवाली इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में वर और वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। इसे लेकर बवाल हुआ। थाने में भी देर रात तक वर-वधू के साथ दोनों पक्षों के लोग जमा रहे। दोनों पक्षों को समझाने की बहुत कोशिशें हुईं, लेकिन वे अपने रुख पर अड़े रहे। इस दौरान वधू पक्ष की ओर से वर पक्ष पर दहेज में 50 लाख रुपये नकद मांगने का आरोप लगाया, जबकि वर पक्ष ने वधू पक्ष पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया।

कोतवाली इलाके में रहने वाले आयरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत आचरण जैन की शादी कुछ समय पूर्व छतरपुर की रहने वाली आकृति जैन से तय हुई थी। दोनों की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र में मेहंदी बाग स्थित एक विवाह घर में होनी थी। शाम को विवाह समारोह की शुरुआत हो चुकी थी और शादी की रस्में होने लगीं थीं।

इस बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ देर रात तक कोतवाली में चलती रही पंचायत, दोनों पक्षों ने दी तहरीर गया कि वर और वधू अपने-अपने पक्ष के लोगों के साथ शहर कोतवाली पहुंच गए। यहां वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष पर दहेज में 50 लाख मांगने का आरोप लगाया। न देने पर बरात लौटा ले जाने की धमकी दी।

जबकि, वर पक्ष ने आरोप लगाया कि उन लोगों के प्रति वधू पक्ष का रवैया ठीक नहीं था। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो वधू पक्ष के लोग मारपीट पर आमादा हो गए। वर पक्ष के लोगों को बंधक बनाकर पीटा गया। यहां कोतवाली में देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने की कोशिशें की जाती रहीं, लेकिन सुलह नहीं हो पायी।

पीसीएस प्री परीक्षा : गड़बड़ी पर नकलरोधी कानून में होगी कार्रवाई

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। वधू पक्ष ने दहेज में 50 लाख मांगने का आरोप लगाया है। वर पक्ष ने मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights