
10 अक्तूबर को 2023 को आरोपी ने उसकी पुत्री को गांव में झाड़ियों के पास बुलाया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। 21 अक्तूबर को जब उसकी पुत्री बाजार से सेब लेने के लिए जा रही थी। तभी आरोपी ने उसकी पुत्री को घेरा और मारपीट कर उससे मोबाइल फोन छीन लिया।
[/box]पीलीभीत। पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। युवक ने मामले की शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना बिलसंडा क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पुत्र के साथ गांव का ही एक युवक काम करता है। जिससे उसका उनके घर पर भी आना जाना है। युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने पुत्री को बातचीत के लिए एक मोबाइल फोन भी दिया, जिससे वह बात भी करने लगी थी।
इसे भी पढ़ें – 47 वार्डों में नहीं उठा कूड़ा, वेतन में देरी
10 अक्तूबर को 2023 को आरोपी ने उसकी पुत्री को गांव में झाड़ियों के पास बुलाया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। 21 अक्तूबर को जब उसकी पुत्री बाजार से सेब लेने के लिए जा रही थी। तभी आरोपी ने उसकी पुत्री को घेरा और मारपीट कर उससे मोबाइल फोन छीन लिया।
इसके बाद पुत्री ने मामले की जानकारी दी। महिला मामले की शिकायत लेकर थाने पर गई। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर बिलसंडा पुलिस ने गांव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement…
Advertisement…