अपराधउत्तर प्रदेश

पहले सरेआम सड़क पर पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा, फिर चाकू से…

पहले सरेआम सड़क पर पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट… इसी से गुस्से में आकर लोकेश ने पूजा को कॉल करके घर से बुलाया। घर से लगभग 50 मीटर दूर उसके आते ही पीटने लगा। वह गिर पड़ीं तो सरेआम बाल पकड़कर घसीटते हुए गली में ले गया। वहां चाकू से बुरी तरह गोद डाला। पूजा की चीख निकल गई। वह लहूलुहान हो गई थीं। 

गाजियाबाद। गाजियाबाद में खोड़ा इलाके के प्रेम विहार में नानक की पुलिया के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पूजा (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके आरोप में पुलिस ने उसके पति लोकेश गंगवार (30) को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। लोकेश ने प्लाट खरीदने के बहाने पूजा से एक लाख रुपये लेकर हड़प लिए थे। पूजा इस रकम को वापस मांग रही थी। इसी से दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया।

इसी से गुस्से में आकर लोकेश ने पूजा को कॉल करके घर से बुलाया। घर से लगभग 50 मीटर दूर उसके आते ही पीटने लगा। वह गिर पड़ीं तो सरेआम बाल पकड़कर घसीटते हुए गली में ले गया। वहां चाकू से बुरी तरह गोद डाला। पूजा की चीख निकल गई। वह लहूलुहान हो गई थीं। चीख सुनकर लोगों को आता देख लोकेश वहां से भाग निकला। लोगों ने पूजा के परिजनों को सूचना दी। वे लोग उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने लोकेश के मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह उसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी उसकी निशानदेही पर बरामद हो गया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि उसने पूछताछ में हत्या की वजह आपसी झगड़ा बताई है। उसका कहना था कि दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस वजह से बोलचाल भी बंद थी। इस मामले में पूजा के भाई दीपक ने हत्या का नामजद केस दर्ज कराया है।

आरती के भाई दीपक ने बताया कि शुक्रवार सुबह पूजा काम करने के लिए ड्यूटी चली गईं। शाम को साढ़े पांच बजे घर लौट कर सात साल की बेटी को खाना खिलाने के लिए तैयारी कर रही थीं। कुछ देर बाद लोकेश ने पूजा को मिलने के लिए फोन किया। वह जैसे ही बाहर गईं तो कुछ सेकंड बाद गली में शोर मच गया।

अखिलेश पर बिफरे मंत्री नरेंद्र कश्यप, बोले- घटना को जातीय रंग देने…


पहले सरेआम सड़क पर पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट... इसी से गुस्से में आकर लोकेश ने पूजा को कॉल करके घर से बुलाया। घर से लगभग 50 मीटर दूर उसके आते ही पीटने लगा। वह गिर पड़ीं तो सरेआम बाल पकड़कर घसीटते हुए गली में ले गया। वहां चाकू से बुरी तरह गोद डाला। पूजा की चीख निकल गई। वह लहूलुहान हो गई थीं। 

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights