
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही चंचल को प्रताड़ित करने लगे। उसका पति नरेश शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता और घर से निकाल देता। वह चंचल को समझाकर फिर से ससुराल भेज देते थे।
[/box]`
Government Advertisement...
पलवल। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को केमिकल पिलाकर मार डाला। मृतका की मौत से पहले आरोपी पति ने अपनी सास को फोन कर पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि पति व अन्य ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और जबरन केमिकल पिला दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया है। गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार सोहना रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह चार भाई व दो बहन थे। 27 अप्रैल 2022 को सबसे बड़ी बहन चंचल की शादी गांव देवली निवासी नरेश के साथ की थी।
Read This Also : शादी के मंडप से सात लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़े दो युवक
शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही चंचल को प्रताड़ित करने लगे। उसका पति नरेश शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता और घर से निकाल देता। वह चंचल को समझाकर फिर से ससुराल भेज देते थे। चंचल के साथ उसका पति नरेश, ससुर गोपाल, किशनदेई, उदल, रेखा व दीपचंद मारपीट करते थे।
21 जनवरी को उसकी मां के पास नरेश का फोन आया कि आज तेरी लड़की को जान से खत्म कर दूंगा। 22 जनवरी को चंचल का फोन आया कि उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। कुछ देर बाद नरेश का फोन आया कि चंचल ने तेजाब पी लिया है। चंचल की हालत खराब होने पर उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
Read This Also : प्रेमी ने होटल में बुलाकर ऐसे दलदल में झोंका, तीन साल तक न आ सकी बाहर
आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बहन चंचल को जबरन केमिकल पिला दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।






