अपराध

दोस्त ने खा लिया ‘गर्लफ्रेंड’ के लिए मंगाया बर्गर, कर दी हत्या

पुलिस का कहना है कि केरियो की हत्या की जांच पूरी हो गई है। केरियो की हत्या में डेनियल को अपराधी बताते हुए रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मामले की कानूनी कार्यवाही जारी है। डेनियल नजीर मीर बहार फिलहाल जेल में बंद है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कराची पुलिस ने दावा किया है कि एक युवक ने अपने दोस्त की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके दोस्त ने ‘गर्लफ्रेंड’ के लिए मंगाया जिंजर बर्गर खा लिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित की पहचान 17 वर्षीय अली केरियो के रूप में की गई है। अली केरियो कराची जिला दक्षिण सत्र न्यायाधीश जावेद केरियो का बेटा है। जबकि उसका दोस्त यानी शूटर डेनियल नजीर मीर बहार रिटार्यड SSP अहमद मीर बहार का बेटा है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना 8 फरवरी की है। डेनियल ने अपनी गर्लफ्रेंड शाजिया को कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरेटी स्थित अपने घर पर बुलाया था। यहां उसका दोस्त अली केरियो और उसके भाई अहमर केरियो भी मौजूद था। डेनियल ने खुद के लिए और शाजिया के लिए दो जिंजर बर्गर का आर्डर दिया था। लेकिन अली केरियो ने कथित तौर पर एक बर्गर का आधा हिस्सा खा लिया।

अली केरियो के बर्गर खाने से डेनियल इतना गुस्सा हो गया कि उसने अपने सुरक्षा गार्ड की असॉल्ट राइफल से उस पर गोलियों की बौछार कर दी। बाद में अस्पताल ले जाते समय केरियो की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि केरियो की हत्या की जांच पूरी हो गई है। केरियो की हत्या में डेनियल को अपराधी बताते हुए रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मामले की कानूनी कार्यवाही जारी है। डेनियल नजीर मीर बहार फिलहाल जेल में बंद है।


Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights