उत्तराखण्ड समाचार

दून अस्पताल में सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रही व्यवस्था

दून अस्पताल में पर्चों का रंग बदला दून मेडिकल कालेज अस्पताल में ओपीडी पर्ची का रंग बदल गया है। इसका रंग सफेद से गुलाबी कर दिया गया है। शुक्रवार से यह व्यवस्था लागू हो गई। पंजीकरण काउंटर से हर विभाग में आने वाले मरीजों को गुलाबी पर्चे दिए गए।

देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में अधिकारियों की सख्ती के बाद भी व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है। इसमें अब भी तमाम स्तर पर खामियां दिखाई पड़ रही हैं। न वार्डों और न साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था में ही सुधार है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने व्यवस्था में जल्द सुधार की हिदायत अधिकारियों को दी है।

उन्होंने अपेक्षाकृत सुधार न दिखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिस पर चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग अग्रवाल ने नर्सिंग, स्टोर, सुरक्षा व सफाई इंचार्ज को नोटिस जारी किया है। डा. सयाना ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था मरीजों के अनुकूल व अधिक सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिसमें सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। अभी कार्मिकों को सुधार का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद भी सुधार नहीं दिखा तो संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा। इंटरकाम न चलाने वाली नर्सिंग अधिकारियों को हिदायत चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल के वार्डों का दौराकर यहां पर इंटरकाम चेक किए। जिस पर आधे से ज्यादा इंटरकाम ठप मिले।

उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और स्टोर इंचार्ज को इन्हें ठीक करने को निर्देशित किया। वहीं, वार्डों से आने वाली शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए निर्देशित किया। वार्डों में बेड, पानी बिजली आदि की समस्या को तत्काल सुधारने के लिए कहा गया।

दून अस्पताल में पर्चों का रंग बदला दून मेडिकल कालेज अस्पताल में ओपीडी पर्ची का रंग बदल गया है। इसका रंग सफेद से गुलाबी कर दिया गया है। शुक्रवार से यह व्यवस्था लागू हो गई। पंजीकरण काउंटर से हर विभाग में आने वाले मरीजों को गुलाबी पर्चे दिए गए। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि स्टोर से अब सफेद की जगह गुलाबी परिचय उपलब्ध कराए गए हैं।


Advertisement… 


Advertisement… 

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights