उत्तराखण्ड समाचार

तेंदुए से लड़ी महिला : अपनी जान बचाने के लिए दो मिनट तक भिड़ी रही

हवालबाग ब्लॉक के गधोली में तेंदुए ने जंगल चरने गईं आठ बकरियों को मार डाला। इस घटना से गांव में दहशत है। सूचना के बाद वन विभाग ने तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तीन ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं।

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में ताकुला के पोखरी गांव में घर से सिर्फ 100 मीटर दूर गाय चरा रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दो मिनट तक तेंदुए के साथ चले संघर्ष के बाद महिला ने अपनी जान बचाई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बृहस्पतिवार को पोखरी गांव की भागुली देवी (48) पत्नी राजेंद्र सिंह सुबह के समय गाय के साथ घर से 100 मीटर दूर पहुंची थी।

इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के बीच दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भीड़ देखकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और महिला की जान बच सकी। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

चिकित्सकों ने बताया कि तेंदुए ने अपने पंजों से महिला के शरीर पर गहरे घाव किए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। दिन-दहाड़े गांव के नजदीक तेंदुए के महिला पर हमले की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। वन विभाग के मुताबिक बीते एक साल में तेंदुए के हमले में दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब भी नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए का आतंक बना हुआ है।

नगर के खत्याड़ी, गर, करबला, माल सहित हवालबाग, रानीखेत, ताड़ीखेत, सोमेश्वर, सल्ट के साथ ही अन्य हिस्सों में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। एक माह पूर्व सल्ट में तेंदुए ने वाहन से उतरे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। हवालबाग ब्लॉक के गधोली में तेंदुए ने जंगल चरने गईं आठ बकरियों को मार डाला। इस घटना से गांव में दहशत है। सूचना के बाद वन विभाग ने तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तीन ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं।

तेंदुए के हमले में महिला घायल हुई है। टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। टीम गश्त कर रही है। गधोली में ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं।

-मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा


Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights