अपराधउत्तर प्रदेश

डांस करने सोनभद्र से पहुंचीं दो डांसर से छह युवकों ने किया दुष्कर्म

डांस करने सोनभद्र से पहुंचीं दो डांसर से छह युवकों ने किया दुष्कर्म, चार गिरफ्तार… महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई बरते हुए डुमरांव पुलिस के सहयोग से खिरौली गांव के सोकू कुमार, तुलसी कुमार और विकास कुमार के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

नरही (बलिया)। बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरौली गांव में जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंचीं सोनभद्र की दो डांसर के साथ गांव के छह युवकों ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों से पुलिस पूछताछ रही है।

सोनभद्र जिले की रहने वाली नर्तकी आपस में मौसी और भतीजी हैं। महदह स्थित एक डांस पार्टी ग्रुप से जुड़ी हैं। डुमरांव थाना के खिरौली गांव में शुक्रवार रात दोनों को जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों नर्तकी निजी स्कूल के एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान गांव के ही छह युवक पहुंच गए। सभी युवकों ने दोनों नर्तकियों के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद नर्तकियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र से परिजन पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुष्कर्म मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िताओं की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई।

महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई बरते हुए डुमरांव पुलिस के सहयोग से खिरौली गांव के सोकू कुमार, तुलसी कुमार और विकास कुमार के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फरार दो अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।

दुष्कर्म का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष देर रात गिरफ्तार


डांस करने सोनभद्र से पहुंचीं दो डांसर से छह युवकों ने किया दुष्कर्म, चार गिरफ्तार... महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई बरते हुए डुमरांव पुलिस के सहयोग से खिरौली गांव के सोकू कुमार, तुलसी कुमार और विकास कुमार के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights