उत्तराखण्ड समाचार
जागेश्वर धाम पहुंचीं मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती

जागेश्वर धाम पहुंचीं मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती… पुजारियों से मंदिर के इतिहास की भी जानकारी ली। हरे-भरे देवदार के जंगलों से घिरे धाम पहुंचकर वह अभिभूत नजर आईं। उन्होंने कहा बाबा जागनाथ की तपस्थली अद्भुत है।
अल्मोड़ा। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जागेश्वर धाम पहुंचकर बाबा जागनाथ के दर्शन किए। सोमवार को वह जागेश्वर धाम पहुंची और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की तरक्की की कामना की।
इस दौरान उन्होंने पुजारियों से मंदिर के इतिहास की भी जानकारी ली। हरे-भरे देवदार के जंगलों से घिरे धाम पहुंचकर वह अभिभूत नजर आईं। उन्होंने कहा बाबा जागनाथ की तपस्थली अद्भुत है।
पहली बार आदि कैलाश से होगा योग दिवस का आगाज