
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
क्रूरता : दिव्यांग युवक को ले गए बदमाश, पिटबुल से कटवाया… कुत्ते ने अनिल को बुरी तरह नोच डाला. उसे जगह-जगह काट लिया. आरोप है कि कुत्ते के काटने से अनिल दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा. वहीं आरोपी उसे देखकर हंसते रहे. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए.
[/box]
Government Advertisement...
बागपत. यूपी के बागपत में बदमाशों ने गणेश पंडाल से एक दिव्यांग युवक को को उठाकर ले गया. इसके बाद दिव्यांग को कमरे में बंदकर पिटबुल डॉग से कटवाया गया. युवक चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन बदमाशों दिल नहीं पिघला. पीड़ित के परिजनों ने पहुंचकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गया.
यह घटना आज सुबह की है. पीड़ित दिव्यांग की हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल रेफर किया गया है. पीड़ित के घरवालों ने थाने में केस दर्ज करवाया है. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हैं. एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, बाकी की तलाश जारी है.
बताया जा रहा है कि बागपत में पीड़ित दिव्यांग गणेश पंडाल में आया हुआ था. तभी वहां आरोपी सतीश, अनुज और एक अन्य दोस्त वहां पहुंचे और अनिल को बुलाकर अपने साथ ले गए. पीड़ित के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने अनिल को एक कमरे में बंद कर दिया. उन्होंने अनिल के साथ कमरे में अपना पालतू पिटबुल डॉग भी छोड़ दिया.
कुत्ते ने अनिल को बुरी तरह नोच डाला. उसे जगह-जगह काट लिया. आरोप है कि कुत्ते के काटने से अनिल दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा. वहीं आरोपी उसे देखकर हंसते रहे. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए. सूचना अनिल के परिजनों को हुई. उन्होंने कमरे से घायल अनिल को बाहर निकाला. वह बुरी तरह से घायल हो गया था.
https://devbhoomisamachaar.com/archives/44761








