अपराधउत्तराखण्ड समाचार

सफलता : दून पुलिस की गिरफ्त में आये कोबरा गैंग के ड्रग पैडलर

अभियुक्तों के कब्जे से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन तथा 63500 रु० नगद बरामद

पूछताछ में अभियुक्ता SANYU DIANAH द्वारा बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सों में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है. #कैमरामैन आलम के साथ संवाददाता भावना

देहरादून। मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना राजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 12. 03.2024 को पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई, अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 /27/29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिन्हे नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूर्व में दिनांक 06-02-2024 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 नशा तस्करों (1) सरोवर कुमार (2) तनिष्क व (3) प्रिंस राज को 3.30 ग्राम अवैध कोकिन तथा 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में अभियुक्ता SANYU DIANAH द्वारा बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सों में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है, देहरादून में भी अभियुक्ता डिमाण्ड पर अभियुक्त सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।

गिरफ्तार अन्य अभियुक्त सारथी साहनी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थों की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

नाम पता अभियुक्तगण:

1- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY, हाल
निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष।
2-सारथी साहनी पुत्र स्वर्गीय सुनील साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष।
3- रितिका साहनी पत्नी सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी:

1- 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 लाख रू0 )
2- 63500 रु० नगद
3- बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4- फाबियो कार संख्या : यू०के०-07-एक्स-0707

पुलिस टीम:

1- पीडी भट्ट थाना अध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 सुमेर सिंह वरिष्ठ उ०नि० थाना राजपुर
3- उ०नि० विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जखन थाना राजपुर
4- प्रवेश रावत थाना राजपुर
5- म०उ०नि० भावना थाना राजपुर
6- कां० सुशील, कां० विशाल, कां० अमित भट्ट
7- हेड कां० चालक महावीर


Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights