साहित्य लहर

कविता : मजदूर

कुदरत के कहर के आगे पलायन को मजबूर है भूखा-प्यासा दिन-रात चल रहा मंजिल न जाने कितनी दूर है कितना बेबस मजदूर है। सूनी आंखों में थे जो सपने अचानक हुए सब चूर-चूर हैं कितना बेबस मजदूर है। #सुनील कुमार, बहराइच (उत्तर प्रदेश)

वक्त और हालात से मजबूर है
कितना बेबस मजदूर है।

दो जून की रोटी के खातिर
सदा रहता अपनों से दूर है
कितना बेबस मजदूर है।

अपनों की खुशियों के खातिर
सब कुछ करने को मजबूर है
कितना बेबस मजदूर है।

दिन-रात करता ये कड़ी मेहनत
पर मिलता न फल अनुकूल है
कितना बेबस मजदूर है।

कुदरत के कहर के आगे
पलायन को मजबूर है
भूखा-प्यासा दिन-रात चल रहा
मंजिल न जाने कितनी दूर है
कितना बेबस मजदूर है।

सूनी आंखों में थे जो सपने
अचानक हुए सब चूर-चूर हैं
कितना बेबस मजदूर है।


Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights