एसी हटाओ, वृक्ष लगाओ : डॉ. सुलोचना सजवाण

एसी हटाओ, वृक्ष लगाओ : डॉ. सुलोचना सजवाण… आज जिस प्रकार से जलवायु परिवर्तन हो रहा है उसके मद्देनजर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी हो गया है। उन्होंने ‘एसी हटाओ, वृक्ष लगाओ’, ‘धधकते पहाड़ बचाओ, वन्य-जीव बचाओ’ जैसे अभियान समय-समय पर चलाने को कहा। #-ओम प्रकाश उनियाल
टिहरी। मंगलकार्यों के अवसर पर एक लाख से अधिक पौधे रोपित करने का संकल्प लेकर चल रही डॉ. सुलोचना सजवाण ने टिहरी जिले के ग्राम कलेथ (पट्टी-जुआ) निवासी अमित मखलोगा पुत्र मानसिंह/नीलम (नाकुरी बरसाली, उत्तरकाशी) एवं सूरज मखलोगा पुत्र दलीप सिंह /अनाक्षी (कपरखाल, चिन्यालीसौड़) के विवाहोत्सव के अवसर पर वर-वधू से वृक्षारोपण कराया।
इस अवसर पर डॉ. सजवाण ने कहा कि उन्होंने मैती संस्था से प्रेरित होकर यह अभियान छेड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से जलवायु परिवर्तन हो रहा है उसके मद्देनजर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी हो गया है। उन्होंने ‘एसी हटाओ, वृक्ष लगाओ’, ‘धधकते पहाड़ बचाओ, वन्य-जीव बचाओ’ जैसे अभियान समय-समय पर चलाने को कहा।
इस दौरान वीना भंडारी, ममता सजवाण, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, विनोद मखलोगा, कुवंर सिंह गुसांई, गीता गुसांई, ममता मखलोगा, गुड्डी देवी, मंजू देवी, प्यारे देवी मखलोगा, ज्योति समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रेमनगर में पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग के दौरान दो बदमाशों को लगी गोली