अपराधराष्ट्रीय समाचार

ऋण देने के नाम पर आठ महिलाओं के साथ की धोखाधड़ी

पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर कारवाई करने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि समय रहते पुलिस युको बैंक से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कर लेती है तो जालसाजी करने वाले व्यक्ति का चेहरा सामने आसानी से जनता के समक्ष आ सकता था।

नारनौल (हरियाणा)। नारनौल के अटेली कस्बे में ऋण देने के नाम पर महिलाओं के साथ फ्रॉड करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने इस सम्बन्ध में पुलिस थाने में शिकायत देकर कारवाई करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिहाली निवासी सुनीता ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि गत 13 दिसंबर को बैंक ऋण देने के नाम पर एक व्यक्ति ने महिलाओं का ग्रुप बनाने की बात कही, जिस पर विश्वास करते हुए महिलाओं ने अपने दस्तावेज दे दिए।

जिसमें एटीएम, बैंक पासबुक, आधार कार्ड व मोबाइल फोन की सिम लेकर गया। उक्त व्यक्ति ने 2 लाख से 5 लाख रुपए की राशि देने की बात कही। इस दौरान आरोपी गांव की महिला किरण देवी, सुमन देवी, अनीता देवी, सुनील देवी, सुनीता देवी,पुजा, मनीष, विनोद देवी आदि के दस्तावेज लेकर गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने सुनील देवी के साथ कस्बे के युको बैंक में जाकर खाता खुलवाया, जिसमें उसने अपने फोन नंबर दर्ज कराए, जो नम्बर दर्ज कराए वह 9588229228 थे। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति ने इन महिलाओं के खाते से लाखों रुपए का लेन-देन करने का काम किया।

इसे भी पढ़ें – सरकारी नौकरी का मौका : UKPSC और UKSSSC ने निकाली भर्तियां

पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर कारवाई करने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि समय रहते पुलिस युको बैंक से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कर लेती है तो जालसाजी करने वाले व्यक्ति का चेहरा सामने आसानी से जनता के समक्ष आ सकता था। वहीं साईबर सैल से मोबाइल फोन की जांच से उक्त व्यक्ति का पता लगाया जा सकता है।


Advertisement… 


Advertisement… 

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights