
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
उत्तराखंड पुलिस से आईजी नीरू गर्ग व डीआईजी जेल दधिराम समेत आठ को मिलेगा राष्ट्रपति पदक… राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंगी। कारागार सेवा के डीआईजी जेल दधिराम को भी यह पदक दिया जाएगा। डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस परिवार की ओर से सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।
[/box]
Government Advertisement...
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के माैके पर उत्तराखंड के सात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंगी। कारागार सेवा के डीआईजी जेल दधिराम को भी यह पदक दिया जाएगा। डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस परिवार की ओर से सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।
इन्हें मिलेगा पदक
- नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड।
- जगत राम, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पुलिस दूरसंचार मुख्यालय।
- सरिता डोबाल, अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी उत्तराखंड।
- ऋषि बल्लभ कोठियाल, अपर उप निरीक्षक सपु, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड।
- हरक सिंह, दलनायक, एसडीआरएफ।
- दिगम्बर प्रसाद, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।
- प्रबोधन सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून।
https://devbhoomisamachaar.com/archives/42827





