ई-रिक्शा का संचालन करने की मांग, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

ई-रिक्शा का संचालन करने की मांग, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन… नगर पालिका ने लोकसभा चुनाव से पूर्व नगर में ई रिक्शा का ट्रायल कराया और उसकी फोटो सोशल मीडिया में प्रचारित कर अपनी पीठ थपथपाई, लेकिन ट्रायल के बाद भी अब तक ई- रिक्शा का संचालन नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र ई रिक्शा संचालन नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
पिथौरागढ़। पिथाैरागढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा के संचालन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां नगर पालिका के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
नगर पालिका ने लोकसभा चुनाव से पूर्व नगर में ई रिक्शा का ट्रायल कराया और उसकी फोटो सोशल मीडिया में प्रचारित कर अपनी पीठ थपथपाई, लेकिन ट्रायल के बाद भी अब तक ई- रिक्शा का संचालन नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र ई रिक्शा संचालन नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह, प्रदेश सचिव आनंद धामी, केदार सेठी, छात्र संघ महासचिव मुकेश कुमार, जिला महासचिव आयुष धामी, शिवम पंत, केतन ओझा, त्रिभुवन चुफाल, निखिल ऐरी, आशीष सुरखाली, रोशन गिरी, हिमांशु, प्रदीप महर, अंकुर सिंह, राजेंद्र सेठी सहित कई उक्रांद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पांडे गांव से न्यू सेरा तक सड़क बनाने की मांग, डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन