
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
पत्नी शक करती थी, पति ने की आत्महत्या, पिता की शिकायत पर चार लोगों पर केस… जिसके कारण दोनों के बीच अनबन रहती थी। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी, सास, साले व साले की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
[/box]
Government Advertisement...
कोटकपूरा (पंजाब)। पंजाब के कोटकपूरा में एक व्यक्ति ने पत्नी की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पत्नी अपने पति पर शक करती थी कि वह किसी दूसरी महिलाओं से बात करता है। मृतक गुरविंदर सिंह परिवार के साथ कोटकपूरा के सिखांवाला रोड पर किराये के मकान में रहता था।
गुरविंदर मूल रूप से मुक्तसर के गांव बरीवाला का रहने वाला था। वह कोटकपूरा में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वीरवार को गुरविंदर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक अपनी के शक की आदत से परेशान था, जिसके कारण दोनों के बीच अनबन रहती थी। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी, सास, साले व साले की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक गुरविंदर के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि उसका गुरविंदर सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कोटकपूरा में किराये के मकान में रहता था और लेह की एक कंपनी में काम करता था। उसका पत्नी रमनदीप कौर के साथ लड़ाई झगड़ा रहता था और वह गुरविंदर पर अन्य महिलाओं के साथ बातचीत करने का शक करती थी। रमनदीप कौर अपनी मां, भाई व भाभी के साथ मिलकर गुरविंदर को परेशान करती थी। इस बात से तंग होकर गुरविंदर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी, सास, साले व साले की पत्नी के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
https://devbhoomisamachaar.com/archives/41951





