करूर (तमिलनाडु): तमिल फिल्म स्टार की तमिलनाडु के करूर में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई जिससे एक बड़ी अनहोनी हुई है। तमिल फिल्मों के स्टार और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने शनिवार को करूर में प्रचार किया। प्रचार के दौरान हजारों लोग उमड़े।
बताया जाता है कि विजय का भाषण सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कई थावेका कार्यकर्ताऔ ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। लोग एक के बाद एक बेहोश होते चले गए। इसके बाद बेहोश हुए लोगों को एंबुलेंस से करूर अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका गहन उपचार किया जा रहा है। उधर, तमिलनाडु सरकार में मंत्री एम सुब्रमण्यम का दावा है कि रैली में 20 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
Government Advertisement...
वहीं सीएम एमके स्टालिन ने घटना को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। वहीं मंत्री, शीर्ष अधिकारी, पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
पुलिस ने बताया कि शवों को अपने कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार अब स्थिति काबु में है।








