
डिलीवरी के कुछ ही देर बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा… जानकारी के अनुसार, रविता देवी पत्नी कविराज वाल्मीकि को प्रसव पीड़ा होने पर बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था। सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।
[/box]गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में बीती रात एक प्रसूता की डिलीवरी के कुछ ही देर बाद महिला की माैत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं, नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उसे श्रीनगर रेफर कर दिया है।
Government Advertisement
जानकारी के अनुसार, रविता देवी पत्नी कविराज वाल्मीकि को प्रसव पीड़ा होने पर बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था। सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि भर्ती करने से लेकर प्रसव होने तक कोई डॉक्टर नहीं आया। प्रसव के बाद एक डॉक्टर आए थे, उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
सूचना विभाग में चल रही कारगुजारियों से संबंधित समाचार
- क्लिक करें- सूचना विभाग : पारदर्शिता का खोखला ढांचा और आरटीआई की अनदेखी
- क्लिक करें- डीजी बंशीधर तिवारी के कार्यकाल में बढ़ी अपारदर्शिता की शिकायतें
- क्लिक करें- सितम्बर 2022 : सूचना विभाग सवालों के घेरे में
- क्लिक करें- RTI : 12 रूपये लेकर भी कागजों में गुमराह कर रहा है सूचना विभाग
- क्लिक करें- सीएम पोर्टल बना अफसरों का आरामगाह
https://devbhoomisamachaar.com/archives/42932





