
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
छात्रा से छेड़छाड़ : योगी के मंत्री पर खड़े किए बड़े सवाल… पुलिस ने आरोपी के पिता सतीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लेकिन, उसे भी चार दिन में जमानत मिल गई। अन्य दोनों आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
[/box]
Government Advertisement...
मेरठ। मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली त्यागी समाज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और पिटाई के मामले में मंगलवार को त्यागी भूमिहार समाज ने कमिश्नरी पार्क में पंचायत करने के बाद एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। त्यागी समाज के नेताओं ने भाजपा के मंत्री पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर सवाल खड़े किए।
त्यागी भूमिहार समाज के पदाधिकारी मांगे राम त्यागी के साथ त्यागी समाज के सैकड़ों नागरिकों ने मंगलवार को कमिश्नरी पार्क में पंचायत की। इसके बाद त्यागी समाज के लोग कप्तान ऑफिस में एसएसपी से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि बीती आठ मई को मेडिकल क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी के साथ गुर्जर समाज के युवक ईशान ने छेड़खानी की थी।
इसके बाद किशोरी और उसका पिता आरोपी की शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे। जहां आरोपी और उसके पिता व दादा ने किशोरी और उसके पिता को घर में बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
पुलिस ने आरोपी के पिता सतीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लेकिन, उसे भी चार दिन में जमानत मिल गई। अन्य दोनों आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। वहीं, आरोपी ईशान किशोरी की इंस्टाग्राम आईडी पर खुद को भाजपा के एक मंत्री का करीबी बताते हुए धमकी दे रहा है। त्यागी समाज के नागरिकों ने भाजपा के मंत्री पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
https://devbhoomisamachaar.com/archives/38902








