
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
कविता : शिक्षा अनुपम वरदान… शिक्षा जलती लौ के समान शिक्षा से मिटता है अंधकार। शिक्षा से सफल होता इंसान शिक्षा से होता जन कल्याण। शिक्षा से मिलता हक अधिकार शिक्षा से खुलता उन्नति का द्वार। जन्म से मृत्यु तक सीखता इंसान सोच समझ कर करता सब काम… #सुनील कुमार एआरपी ( विज्ञान ), बहराइच, उत्तर प्रदेश
[/box]
Government Advertisement...

शिक्षा है अनुपम वरदान
शिक्षा से मिलता सम्मान।
शिक्षा बिन नर पशु समान
शिक्षा से मिलती पहचान।
शिक्षा जलती लौ के समान
शिक्षा से मिटता है अंधकार।
शिक्षा से सफल होता इंसान
शिक्षा से होता जन कल्याण।
शिक्षा से मिलता हक अधिकार
शिक्षा से खुलता उन्नति का द्वार।
जन्म से मृत्यु तक सीखता इंसान
सोच समझ कर करता सब काम.
https://devbhoomisamachaar.com/archives/44169








