भगवान श्रीराम की पूजा कर रहे लोगों पर पथराव, हमलावर बोले- सबको निपटा देंगे

आरोप है कि इसी दौरान अनवार, नन्हे, रफीक, कदीर वहां पहुंचे और पूजा कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया। हमलावरों ने धमकी दी कि थोड़ा समय मिल गया तो सबको निपटा देंगे। हमले से लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और हमले के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
बरेली। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव लक्षमियापुर हरवंशपुर में धार्मिक स्थान पर भगवान श्रीराम की पूजा कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया गया। इससे भगदड़ मच गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिश्रित आबादी वाले लक्षमियापुर हरवंशपुर गांव में दो समुदायों के बीच तनातनी का माहौल पहले भी सामने आता रहा है। कई बार पुलिस की सक्रियता से टकराव टल गया। गांववालों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात समाज के लोग धार्मिक स्थान पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर रहे थे। गांव में रामायण पाठ चल रहा था। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीप जला रहे थे।
इसे भी पढ़ें- सोने की बताकर गिरवी रख दी पीतल की अंगूठी
आरोप है कि इसी दौरान अनवार, नन्हे, रफीक, कदीर वहां पहुंचे और पूजा कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया। हमलावरों ने धमकी दी कि थोड़ा समय मिल गया तो सबको निपटा देंगे। हमले से लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और हमले के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गांव में शांति है।
फरीदपुर क्षेत्र में श्रीराम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर आपत्तिजनक वीडियो लगाया। पाकिस्तान का झंडा दिख रहा है। इसकी जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड में सराहनीय सेवा के लिए 26 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान