जनहित में कार्य करने से संगठन मजबूत होगा : जदयू
अशोक शर्मा
बैठक की अध्यक्षता और संचालन प्रखंड अध्यक्ष रामबृक्ष प्रसाद ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि जनहित में कार्य करने से संगठन का विस्तार होगा। नीतीश सरकार के कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी घर घर देने से संबंध मजबूत होगी।
नीतीश सरकार के विभिन्न सारी योजनाओं में से सालों भर चलने बाली योजनाएं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,स्वयं सहायता भत्ता योजना,मुख्यमंत्री उधमी योजना,मुख्यमंत्री ग्रामीण सवारी गाडी योजना की जानकारी घर पर जाकर देने से संगठन मजबूत होगा और लोग पार्टी से जुड़ेंगे।श्री कुमार ने उधमी योजना में लाये गए बदलाव को बताया। 102 ट्रैड को कम करके अब 54 कर दिया गया है।
उन्ही 54 टरैड पर ही अब अनुदान मिलेगा। श्री कुमार ने कहा कि जनता दल यू के संगठन का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं से अपील है कि पार्टी के विचारधारा से लोगो को अवगत कराएं। जनता दल यू महापुरुषों के विचारधारा पर आधारित है। जनता दल यू में परिवारवाद का कहीं कोई गुंजाइश नहीं है।
जनता दल यू समाज सुधार का कई कार्यक्रम चलाई है।रण विजय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से ही कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है।विवेक रौशन ने कहा कि जनहित में कार्य करने से संगठन मजबूत होगा। बैठक को संबोधित करने बालो में शिवनंदन शर्मा,बलिराम वर्मा,सिकंदर अंसारी,उमेश वर्मा,अवदुल कयूम अंसारी,विनोद साव ने पिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठन के विस्तार में सहयोग करने का संकल्प लिया।
नीतीश सरकार के द्वारा जातीय जनगणना कराने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोटि-कोटि आभार प्रकट किया। चंडी स्थान बाजार में जुलूस निकालकर नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करने का निर्णय लिया गया।धन्यवाद ज्ञापन ममता कुमारी ने किया।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
From »अशोक शर्मादेवभूमि ब्यूरो चीफ, गयाAddress »बाराचट्टी, गया, बिहारPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|