युद्ध : ज्वालामुखी से दहकते शहर

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

ज्वालामुखी से दहकते शहर
कराते हैं प्रलय का आभास
सभ्यता, संस्कृति, धरोहर सब कुछ तहस – नहस
युद्ध !
सब ध्वस्त …

बसे-बसाए सदियों पुराने
गांव-शहर, गली -मोहल्ले क्षणभर में खंडहर
ये हृदयविदारक दृश्य
एक सभ्य – शांतिप्रिय सभ्यता के लिए
बहुत असहनीय होते हैं ।
युद्ध !
मानवीय सभ्यता के लिए कलंक…

विनाश के मंजर को धरा हमेशा से ही देखती आ रही है
आदमी स्वार्थी बनकर रौंदता रहा है
हमेशा इंसानियत को –
युद्ध !
किसी समस्या का हल नहीं ?


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

लेखक एवं कवि

Address »
ग्राम रिहावली, डाकघर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, (उत्तर प्रदेश) | मो : 9876777233

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights