उत्तराखण्ड : बेटे ने सौतेली मां से कर ली शादी

बाजपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए सौतेली मां ने पति की पहली पत्नी के बेटे से शादी कर ली। मामले पीड़ित पति ने पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पीड़ित पति ने पत्नी और बेटे के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है…

मामला चौकी बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का है। बुधवार को चौकी पहुंचे पीड़ित व्यक्ति ने जब अपनी समस्या बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़ित इंदर राम के अनुसार पहली पत्नी की मौत के बाद उसने करीब 11 साल पहले दूसरी शादी कर ली जिसके चलते पहली पत्नी से हुए दो बेटे उसे छोड़कर चले गए। इस बीच दूसरी पत्नी से तीन बच्चे (दो बेटी व एक बेटा) हैं।

अपनी बहनों के साथ क्या करेगा ऐसा जलील युवक…

कुछ समय बाद उसके बेटों का घर पर आना-जाना हो गया। आरोप है कि पिछले दिनों उसकी दूसरी पत्नी ने मां-बेटे के पवित्र रिश्तों को दरकिनार व कलंकित करते हुए सौतेले बेटे से शादी कर ली है।

तहरीर में महिला पर घर में रखी करीब 20 हजार रुपये की रकम भी निकाल कर ले जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। अलबत्ता पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।


समाचार का नया अपडेट…

Date : 19.05.2022
Time : 05:20 PM

एक तरफ जहां पति ने अपनी पत्नि पर अपने ही बेटे से शादी कर लेने का इल्जाम लगया है, वहीं जाच में पाया गया कि पति अपनी पत्नि को मारा-पीटा करता था। पिता को सौतेली मां को मारता देख बेटा बीच में आ जाता था। जिस पर पिता अपने बेटे पर तरह-तरह के आरोप लगया करता था। अपने पति की हैवानियत से तंग होकर पत्नि अपनी बेटी के घर चली गई। इधर पति ने अपने बेटे पर ही पत्नि से शादी करने और पत्नि को घर से 20 हजार ले जाने का आरोप लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights