आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी

आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी, केजरीवाल मॉडल के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, एवं महिला सुरक्षा, महिला भत्ता , तीर्थयात्रा योजना, डोर टु डोर राशन वितरण, सरकारी प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी अब लोग पसंद कर रहे हैं, गया (बिहार) से अशोक शर्मा की कलम से…

आम आदमी पार्टी के गया ज़िला के कार्यकर्ताओं ने पूर्व ज़िला अध्यक्ष अशोक सिंह के आवास स्थित कार्यालय -सोहन कम्प्लेक्स,जेल रोड, सी आर पी एफ मुख्यालय के समीप, गया में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की दर्जा प्राप्त होने पर लड्डू बाँटें व गुलाल लगाकर जश्न मनाया। वहीं ज़िला सह प्रभारी कृष्णा यादव ने आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी को 10 सालों के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बनने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के सभी ज़िलों के कार्यकर्ताओं एवं देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

वही पूर्व ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गुजरात चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की वोट शेयर लगभग 15% के साथ 5 विधानसभा सीट पर जीत हुई है, इसके पहले दिल्ली एवं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है,गोवा में 2 विधायक है। दिल्ली MCD चुनाव में भी पार्टी शानदार जीत की है। केजरीवाल मॉडल के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, एवं महिला सुरक्षा, महिला भत्ता , तीर्थयात्रा योजना, डोर टु डोर राशन वितरण, सरकारी प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी अब लोग पसंद कर रहे हैं, केजरीवाल मॉडल पूरे देश का विकल्प बन चुका है।

वही ज़िला प्रवक्ता गजेंद्र सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी काम की राज़नीति करती हैं जिसका परिणाम है आज पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन चुका है, कम समय में पार्टी देश के जनता के दिलों में बस चुकी है, लोकप्रिय मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की गवर्नेश को जनता पसंद कर रही है। बिहार के जनता भी केजरीवाल मॉडल को स्वागत कर रही हैं। अब बिहार में भी मजबूती के साथ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी चुनाव लड़ेगी।

मौके पर युवा नेता नीलेश कुमार, गया शहर विधानसभा प्रभारी राज़ किशोर सिंह, इमामगंज विधानसभा सह-प्रभारी दयानंद गौतम, कुंदन कुमार, गुरूआ विधानसभा प्रभारी भोला सिंह , ब्रज किशोर सिंह, प्रभाकर, अमजद रज़ा खान, मीन्हाज़ खान, ज़ीशांत खान, संतोष यादव, मन्नु शर्मा, कृष्णा वर्मा , बोधगया विधानसभा प्रभारी गोवर्धन मांझी, टिकारी विधानसभा प्रभारी लालु दांगी, शेरघाटी विधानसभा प्रभारी मनोज यादव, इकबाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

चटनी बनानी थी, टमाटर मांगे तो कर दिया पत्नी का मर्डर


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी, केजरीवाल मॉडल के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, एवं महिला सुरक्षा, महिला भत्ता , तीर्थयात्रा योजना, डोर टु डोर राशन वितरण, सरकारी प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी अब लोग पसंद कर रहे हैं, गया (बिहार) से अशोक शर्मा की कलम से...

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो पार्षद AAP में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights