पेड़ से लटकी मिली किशोरी, SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटके पाए जाने के बाद पुलिस ने रविवार को इस संबंध में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंबर लाकड़ा ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान अंसारी के रूप में हुई है।
एसपी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेंगे। दुमका के एक खेत में शनिवार को एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला था।
दुमका पुलिस ने शनिवार को कहा था कि दुमका में एक लड़की का शव लटका हुआ मिला। वह एक पेड़ से लटकी हुई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। सभी तथ्यों और अन्य चीजों का पता लगाया जा रहा है।
इससे पहले 23 अगस्त को एक नाबालिग लड़की अंकिता को आरोपी शाहरुख ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। 5 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद 28 अगस्त को अंकिता ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शाहरुख को एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
कॉलगर्ल दलाल से SP का मोबाइल बरामद, वीडियो वायरल; काम करके पैसे नहीं दिए तो DSP के बेड से लड़की ने चुराया फोन
राज्य में नाबालिग लड़कियों पर हमले की दो बैक-टू-बैक घटनाओं के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को दलित लड़कियों पर बढ़ते अत्याचार के लिए खिंचाई की और कहा कि कम उम्र की दलित और आदिवासी लड़कियों का शोषण किया जा रहा है और सरकार सो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि ”हेमंत सोरेन की झारखंड मुस्लिम मोर्चा पार्टी का एजेंडा बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में बसाकर आदिवासियों को खत्म करना और आबादी बढ़ाना है, लेकिन बीजेपी लड़ेगी और कुर्बानी देगी और झारखंड को बचाने के लिए गोलियां खाने को भी तैयार रहेगी।” बीजेपी सांसद ने कहा कि बीजेपी हमेशा पीड़ितों के साथ है।