बेस्ट राइटर ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित हुए सुनील कुमार

(देवभूमि समाचार)

कलम के दीवाने साहित्यिक मंच मुम्बई द्वारा उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला निवासी शिक्षक व युवा साहित्यकार सुनील कुमार को कलम के दीवाने साहित्यिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष विजयराज जैन द्वारा बेस्ट राइटर ऑफ द ईयर 2021 सम्मान से सम्मानित किया गया है।




यह जानकारी देते हुए युवा सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें यह सम्मान वर्ष 2021में कलम के दीवाने साहित्यिक मंच पर एक से बढ़कर एक संदेशप्रद रचनाओं की प्रस्तुति के लिए दिया गया है।

गौरतलब है युवा साहित्यकार सुनील कुमार के अब तक तीन एकल काव्य संग्रह तथा अट्ठारह साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही दर्जनों रचनाएं राज्य व राष्ट्र स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।




देश-प्रदेश की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सुनील कुमार को अब तक 200 से भी अधिक सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं‌। सुनील कुमार की कई रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी केंद्र लखनऊ से भी हो चुका है।सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर हित मित्रों ने बधाई दी है।


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

सुनील कुमार

लेखक एवं कवि

Address »
ग्राम : फुटहा कुआं, निकट पुलिस लाइन, जिला : बहराइच, उत्तर प्रदेश | मो : 6388172360

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights