पुनीत शब्द दीप सम्मान मुकेश बिस्सा को

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा पावन पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन “दीपावली साहित्यिक महोत्सव” का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘दीपावली का महत्व तथा विशेषता’ रखा गया।

इस महोत्सव में श्री मुकेश बिस्सा सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक बेहतरीन दीपावली के महत्व तथा विशेषता पर आधारित रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन दीपावली साहित्यिक महोत्सव में चार चाँद लगा दिए।

इस महोत्सव में प्रतिभागी रचनाकार शख्सियत श्री मुकेश बिस्सा को ऑनलाइन “पुनीत शब्द दीप” सम्मान देकर सम्मानित किया गया। श्री मुकेश बिस्सा ने इस पावन अवसर पर अपनी बेहतरीन रचना ” दीपक एक जलाते हैं” प्रस्तुत की। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने स्वरचित काव्य पंक्तियों के द्वारा समस्त देशवासियों को पावन पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी ।

इससे पूर्व श्री मुकेश बिस्सा को, जो कि केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल जैसलमेर में गणित शिक्षक है,अनेक साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थाओ द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights