समाज सुधार में शराबबंदी कानून मील का पत्थर साबित हुआ

अशोक शर्मा

गया, बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत समाज सुधार अभियान सभा में शेरघाटी प्रखंड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ करेंगी। गोला बाजार में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यू की बैठक विष्णु देव प्रजापति के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

संचालन संजय कुमार गुप्ता ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 4 जनवरी,2022 को गया के गांधी मैदान में समाज सुधार अभियान सभा को सम्बोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री समाज सुधार के लिए सभी लोगों से अपील करने आ रहे हैं। श्री कुमार ने आह्वान किया कि भारी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर गया आयेंगे और जनप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भव्य स्वागत करना चाहेंगे। हमारी एकजूटता से नेता का मनोबल बढ़ेगा।

श्री कुमार ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली योजना,बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराब बंदी कानून पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री उधमी योजना के तहत गया जिले के कुल 2009लोगो को चयनित किया गया है।

शराब बंदी कानून से समाज में एतेहासिक परिवर्तन हुआ है। समाज सुधार में शराब बंदी कानून मील का पत्थर साबित हुई।

बैठक को जिला अध्यक्ष बबन चंद्रवंशी, विकास कुमार, बैजनाथ शर्मा,सुमित कुमार, सुबोध ठाकुर, प्रदीप शर्मा, रामाश्रय प्रजापति,नीतू शर्मा,मंजीत कुमार महेंद्र शर्मा,अनुप कुमार,नसीम मलिक, महेंद्र ठाकुर,तनुज कानू, राजेंद्र शर्मा,व अन्य ने सभा को सम्बोधित किया और मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत करने का अपील किया।


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

अशोक शर्मा

देवभूमि ब्यूरो चीफ, गया

Address »
बाराचट्टी, गया, बिहार

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights