मन की शांति

मन की शांति। जब मन शान्त होगा तभी मन में अच्छे व उच्च विचारों का आगमन होगा और हमें सोचने समझने और कुछ नया करने के लिए एक नई राह मिलेगी। पढ़ें जोधपुर (राजस्थान) से की सुनील कुमार माथुर कलम से…

जीवन में मन की शांति होना नितांत आवश्यक है। चूंकि मन शांत होगा तभी तो मन को शांति मिलेगी, वरना अशांत मन कुछ भी नहीं कर सकता। जब तक आप दूसरों को सही ढंग से नही समझ पायेगे तब तक वे भी आपको नही समझ पायेगे। अतः किसी भी चीज को समझने के लिए मन की शांति का होना नितांत आवश्यक है।

जहां शांति हैं वही तरक्की है, प्रगति हैं, विश्वास है, उल्लास और उत्साह हैं। अतः मन में अशांति रूपी कूडा करकट न भरे और न ही उलजलूल बातों में मन को लगाये। यह बेकार की बातें ही तो मन को अशांत करती है। इतना ही नहीं इन बातों से कुछ भी हासिल नहीं होता हैं। इससे तो अच्छा है कि मन को ईश्वर की भक्ति में लगाये, इससे मन को अपार शांति मिलेगी।

जब मन शान्त होगा तभी मन में अच्छे व उच्च विचारों का आगमन होगा और हमें सोचने समझने और कुछ नया करने के लिए एक नई राह मिलेगी। प्रभु ने आपको यह अमूल्य हीरे जैसा सुंदर जीवन दिया हैं लेकिन अब यह आप पर निर्भर करता है कि इसे आप ईश्वर की भक्ति में लगाते हैं या फिर उदण्डता में। यह आप पर निर्भर करता हैं।

याद रखिए मन के हारे हार हैं और मन के जीतें जीत अतः अपने मन को कभी भी कमजोर न होने दें। जैसे बगीचे में खुशबूदार तरह तरह के पुष्प खिलते हैं और वे उस बगीचे की शोभा बढाते है ठीक उसी प्रकार हमारे मन में उपजे सुंदर सुंदर विचार हमारे व्यक्तित्व में चार चांद लगाते है और हमारी समाज में एक अलग ही पहचान बनाते हैं। अतः अच्छे और सकारात्मक विचारों के झोके मन में आने दीजिये ताकि मन रुपी यह बगीचा अपनी महक चारों ओर फैला सके।

श्रेष्ठ विचार ही श्रेष्ठ व्यक्तित्व की पहचान हैं। जितने भी महापुरुष हुए है वे अपने श्रेष्ठ विचारों के कारण ही महान हुए है। अतः हमें महापुरुषों के उतम वाक्यों व उनके जीवन दर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। याद रखिए जहां मन में शांति हैं वही प्रगति हैं, उन्नति हैं। सभी देवी देवता एक ही है। हां उनके नाम अनेक हैं। आप किसी भी देवी देवता की आराधना करें, वे सदैव आपका कल्याण ही करेगे।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

मन की शांति। जब मन शान्त होगा तभी मन में अच्छे व उच्च विचारों का आगमन होगा और हमें सोचने समझने और कुछ नया करने के लिए एक नई राह मिलेगी। पढ़ें जोधपुर (राजस्थान) से की सुनील कुमार माथुर कलम से...

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights