कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन

बाराचट्टी गया से चन्दन कुमार की रिपोर्ट

आजादी का अमृत महोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सशस्त्र सीमा बल 29 वी वाहिनी ई समवाय बीवी पेसरा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बाराचट्टी में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

श्री एच के गुप्ता कमांडेंट 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देश अनुसार “आजादी का अमृत महोत्सव” और “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष में ई-समवाय बीवीपेसरा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बाराचट्टी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक :- 07.03.2022 किया गया I

जिसमें हथियारों को बंद आंखों से खोलना एवं जोड़ना का प्रदर्शन किया गया I विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता में भारत में महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया I

इसके उपरांत श्री रामवीर कुमार सहायक कमांडेंट द्वारा स्पोर्ट्स आइटम एवं शिक्षा संबंधित सामग्रियों का वितरण किया गया जैसे जोमेट्री ,बॉक्स स्कूल, बैग, पेंसिल, पेन, डिक्शनरी एवं वॉलीबॉल ,जर्सी ,कैरम बोर्ड आदि का वितरण किया गया I इसी कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बाराचट्टी की संचालिका श्रीमती रेणुका देवी को वृक्षामित्र से सम्मानित किया गया I

श्री राम वीर कुमार सहायक कमांडेंट द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं बालिकाओं को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास करने पर जोर दिया एवं वर्तमान समय में महिला एवं बालिकाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights