यात्रा व्यवस्था हेतु नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नामित

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को यात्रा व्यवस्था हेतु नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही निर्देशित करते हुए कहा कि नामित अधिकारी व कार्मिक उनसे संबंधित जिम्मेदारियों का निर्वहन सत्यनिष्ठा व तत्परता से करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि श्री केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को यात्रा व्यवस्थाओं हेतु ओवर आॅल नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा को नोडल बनाया गया है, जबकि तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

यात्रा काल के दौरान शांति, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी विजेंद्र दत्त डोभाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यात्रा कंट्रोल रूम व टोल फ्री नंबर के संचालन व सूचनाओं संकलन हेतु आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्थाओं हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.के. शुक्ला को नोडल जबकि डाॅ. वी.एस. गुसांई को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त खाद्यान्न व ईंधन हेतु पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, पेयजल व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता जल-संस्थान संजय सिंह, विद्युत संबंधित व्यवस्था के लिए डी.एस. चैधरी, शटल व्यवस्था सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र विराटिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग हेतु सुचारू व्यवस्थाओं के लिए प्रवीण कर्णवाल (डी.डी.एम.ए.), धाम में संचालन होने वाले घोड़े-खच्चर मालिकों, श्रमिकों व हाॅकरों के पंजीकरण, डंडी/कंडी संचालन आदि के लिए राजेश कुमार (जिला पंचायत) हैलीकाॅप्टर संचालन संबंधी व्यवस्था के हेतु पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल तथा मीडिया से संबंधित प्रचार-प्रसार सहित मीडिया कर्मियों को यात्रा संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला सूचना अधिकारी रती लाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights