मुंबई : कोरियन युवती से छेड़छाड़, जबरन Kiss करने की कोशिश

मुंबई : कोरियन युवती से छेड़छाड़, जबरन Kiss करने की कोशिश, लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान परेशान करने के आरोप में मोबीन चांद मोहम्मद शेख उम्र 19 और मोहम्मद नकीब सदरेआलम अंसारी उम्र 20 को गिरफ्तार किया है।

मुंबई। मुंबई के खार इलाके से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां दो युवक एक कोरियन लड़की को सरेआम बीच सड़क पर सबके सामने छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, युवती साउथ कोरिया की रहने वाली है।

लाइव स्ट्रिमिंग के दौरान उसके साथ दो युवकों ने कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत की। यह घटना बुधवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक उसे बार बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे हैं। एक युवक ने कोरियन युवती का हाथ पकड़ा और उसे चूमने की कोशिश करने लगा। इस पर युवती ने उसे सख्ती से दूर रहने के लिए कहा। फिर वो आगे की तरफ चलने लगी पीछे से दोनों युवक स्कूटी से आते हैं और उसे लिफ्ट देने की कोशिश करते हैं।

एक लड़का टूटी-फूटी अंग्रेजी में बोलता है- सम, दिस सीट। इस दौरान युवती अपने YouTube चैनल के लिए लाइव स्ट्रिमिंग कर रही थी। इस घटना के बाद से युवती काफी डरी हुई है उसने ट्वीट कर कहा कि कल रात लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान युवकों ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं, कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे ज्यादा फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

इसके अलावा कोरियन युवती ने कहा कि इस तरह की घटना दुनिया में कहीं भी हो सकती है। वो अपने बॉएफ्रेंड के साथ ट्रेवल कर रही हैं। यह बस एक घटना है, भारत के साथ साथ दूसरे देश के लोग मदद के लिए आगे आए। मैं मुंबई पुलिस की मदद से काफी खुश हूं, जबकि मैंने किसी से कुछ नहीं कहा। सभी का शुक्रिया अदा करती हूं।

पुलिस ने कहा कि मुंबई में एक कोरियाई महिला को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान परेशान करने के आरोप में मोबीन चांद मोहम्मद शेख उम्र 19 और मोहम्मद नकीब सदरेआलम अंसारी उम्र 20 को गिरफ्तार किया है। छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित युवती की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


जीवन का कल्याण

साभार समाचार


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

मुंबई : कोरियन युवती से छेड़छाड़, जबरन Kiss करने की कोशिश, लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान परेशान करने के आरोप में मोबीन चांद मोहम्मद शेख उम्र 19 और मोहम्मद नकीब सदरेआलम अंसारी उम्र 20 को गिरफ्तार किया है।

2 साल के मासूम का गला दबाया, खुद को लगाई फांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights