अखण्ड काव्यर्चना विश्व रिकॉर्ड में शिरकत करेंगे मुकेश बिस्सा

(देवभूमि समाचार)

अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय के बैनर तले आगामी 5-6 दिसम्बर को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड, लंदन द्वारा इस इस अनूठे आयोजन को अनुमोदित किया जा चुका है।

इसके तहत रामायण पर मौलिक रचनाओं का सबसे लंबा ऑनलाइन काव्यपाठ रिकॉर्ड जन रामायण अखंड काव्यार्चन 26 घंटे का अनवरत चलने वाला काव्यपाठ होगा जिसमे दुनिया भर के 200 से अधिक सुप्रसिद्ध रचनाकार  राम और रामायण से जुडी मौलिक कविताओं का पाठ करेंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन होगा जो 5 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर 6 दिसम्बर को सुबह 10 बजे सम्पन्न होगा.  कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साहित्योदय चैनल के माध्यम से पुरे विश्व में होगा।

इस विशेष आयोजन में जैसलमेर के कवि व गणित शिक्षक श्री मुकेश बिस्सा भी शिरकत करेंगे। इससे पूर्व श्री मुकेश बिस्सा दो विश्व रिकॉर्ड आयोजन में शामिल हो चुके हैं।


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

मुकेश बिस्सा

शिक्षक, लेखक एवं कवि

Address »
4, नवखुनिया, गांधी कॉलोनी, जैसलमेर (राजस्थान)

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights