गांधी के सपनों का भारत

सुनील कुमार

गांधी के सपनों का भारत मिलकर हम बनाएंगे
सत्य-अहिंसा का पथ हम अपनाएंगे।

कूड़ा-कचरा और गंदगी खुले में न बहाएंगे
गांधी के सपनों का भारत मिलकर हम बनाएंगे।

खाते हैं हम आज कसम शौच खुले में न जाएंगे
कूड़ा-कचरा और गंदगी इधर-उधर न फैलाएंगे
गांधी के सपनों का भारत मिलकर हम बनाएंगे।

करके सघन वृक्षारोपण मरुधरा को हरा बनाएंगे
लेते हैं हम आज संकल्प प्लास्टिक न अपनाएंगे
गांधी के सपनों का भारत मिलकर हम बनाएंगे।

जल स्रोतों का करके संरक्षण जल संकट मिटायेंगे
स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश फैलाएंगे
गांधी के सपनों का भारत मिलकर हम बनाएंगे।


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

सुनील कुमार

लेखक एवं कवि

Address »
ग्राम : फुटहा कुआं, निकट पुलिस लाइन, जिला : बहराइच, उत्तर प्रदेश | मो : 6388172360

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights