राजभाषा शील्ड से किया हडको को समानित
(देवभूमि समाचार)
देहरादून। भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कार्यालय 2 देहरादून द्वारा वर्ष 2020. 21 में प्रकाशित उत्कृष्ट गृह पत्रिका देवालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआस आज आयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लि एवम नाराकस के अध्यक्ष श्री विजय राज एवम सदस्य सचिव श्री रामराज द्विवेदी द्वारा हडको क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव को पुरुस्कार एवम प्रशस्ति पत्र भेट किया ।
इस अवसर पर श्री भार्गव द्वारा नारकस अध्यक्ष एवम सदस्य सचिव को हार्दिक धन्यवाद दिया। विदित है की हडको को वर्ष 2020.21की राजभाषा शील्ड से भी समानित किया गया। इस अवसर पर हडको के सयुक्त महाप्रबंधक श्री अशोक लालवानी एवम हिंदी नोडल अधिकारी श्री बल राम सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
(संजय भार्गव, क्षेत्रीय प्रमुख-हडको, देहरादून, अधिक जानकारी हेतु कृपया मो. न.9897813920 से सम्पर्क किया जा सकता है।)
¤ प्रकाशन परिचय ¤
From »पंकज कुमारदेहरादून (उत्तराखण्ड)Source »pankaj1042.kumar@gmail.comPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|