पेशाब करना पड़ा भारी, लुटेरों ने व्यापारी को गोली मारी

पेशाब करना पड़ा भारी, लुटेरों ने व्यापारी को गोली मारी, गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर गया। मौका पाकर लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। तुरंत ही घटना की जानकारी थाने को दी गई।

औरैया। यूपी के औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात लुटेरों ने व्यापारी को गोली मारकर लूट लिया। इसके पहले भी एरवा कटरा थाना क्षेत्र में लूट की घटना हुई थी। उस घटना के आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लूट का एक और मामला सामने आने के बाद औरैया एसपी ने पुलिस की 6 टीमें गठित की हैं। साथ ही जल्द से जल्द लूटेरे को पकड़ने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, थाना दिबियापुर के सहायल रोड के रहने वाले विकास गुप्ता पुत्र रामोतार गुप्ता गल्ला व्यापारी हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे विकास डेढ़ लाख रुपये कैश लेकर किसी अन्य व्यापारी को देने के लिए पैदल-पैदल जा रहे थे। रास्ते में उन्हें पेशाब लगी तो रुक गए। तभी मौके पर पहुंचे लुटेरों ने विकास को गोली मार दी, जो उसके दाहिने कंधे के नीचे लगी।

गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर गया। मौका पाकर लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। तुरंत ही घटना की जानकारी दिबियापुर थाने को दी गई। एंबुलेंस के जरिए विकास को जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया था।

गंभीर घायल विकास को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना को लेकर औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम का कहना है कि घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी।

पारी के साथ लूट हुई है। करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट होने की बात कही जा रही है। पूछताछ के दौरान व्यापारी का नशे में होना पाया गया है। हमने लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की 6 टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॉयलेट करने के लिए उतरा और लुुट गई वकील की कार


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

पेशाब करना पड़ा भारी, लुटेरों ने व्यापारी को गोली मारी, गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर गया। मौका पाकर लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। तुरंत ही घटना की जानकारी थाने को दी गई।

पर्यटन : मनुष्य के मन को ताजगी से भरते हैं पर्यटन स्थल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights