गया कॉलेज गया में प्राचार्य का भव्य स्वागत

संवाददाता अशोक शर्मा

गया। गया महाविद्यालय गया के पूर्व प्राचार्य प्रो दिनेश प्रसाद सिन्हा जी ने पुनः गया महाविद्यालय में प्राचार्य का कार्य भार 25.10.21 दिन सोमवार को ग्रहण किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक मौजुद थे। साथ ही साथ सभी शिक्षक, कर्मचारीगण भी मौजूद थे।

प्राचार्य दिनेश प्रसाद सिन्हा जी कार्यभार ग्रहण करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि वापस इतने उत्साह के साथ मेरा स्वागत करने के लिए सबों का तहे दिल से शुक्रिया और उन्होंने कहा कि वो पुनः गया महाविद्यालय के उत्थान और इसके गरिमा के लिए हर संभव कार्य करेंगे। मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों में विशाल राज, ट्विंकल कुमारी, अनुराग कुमार, सावन अभिषेक, शिवा श्री नैंसी, तेजस कुमार, इश्तियाक, सुकन्या, कुसुम, रवीना मौजूद थे।

एनएसएस ग्रुप लीडर विशाल राज जो कि हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होकर वापस लौटे हैं, उन्होंने कहा कि इतनी खुशी उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के दिन भी नहीं हुई जितनी आज अपने आदर्श प्राचार्य जिन्हें सब विकास पुरूष कहते हैं उन्हें वापस इस महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित होते देख मिल रही है। उन्होंने कहा कि सच की जीत हमेशा होती है, प्राचार्य महोदय का तबादला जिस परिस्थिति में अचानक कर दिया गया था वो बहुत ही दुखद था सभी के लिए लेकिन उनकी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा की वजह से वो पुनः यहां स्थापित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights