देहरादून : ऑनलाइन खाना पड़ा महंगा, 1.34 लाख की ठगी
प्रेमनगर, देहरादून में ऑनलाइन खाने का ऑर्डर देना महिला को महंगा पड़ गया। ऑर्डर कैंसिल होने पर महिला ने रिफंड के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकाला लेकिन वह किसी ठग का था। फोन करने पर ठग ने महिला को झांसे में लेकर उसके खाते से 1.34 लाख निकाल लिए।
देहरादून। विनीता निवासी स्पेशल विंग प्रेमनगर ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले 200 रुपये का ऑनलाइन खाने का ऑर्डर किया। किसी कारणवश ऑर्डर कैंसिल हो गया और पैसा रिफंड नहीं हुआ।
उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर उससे संपर्क किया। फोन करने पर युवक ने कहा कि पैसा रिफंड हो जाएगा। अब कॉल करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल पर ही डेस्क रिमोट एप डाउनलोड कर उसमें खाते व रिफंड से संबंधित जानकारियां भरकर पैसा रिफंड हो जाएगा।
झांसे में आकर महिला ने एप डाउनलोड कर लिया। उसमें जानकारी डालने पर उनके खाते से कई बार में करीब 1.34 लाख निकाल लिए गए। पीड़िता ने साइबर थाने में तहरीर दी। साइबर थाने से प्राप्त तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमारे बारे में…
देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। देवभूमि समाचार में हर श्रेणी के समाचारों का प्रकाशन किया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, राजनैतिक, समसामयिक और अपराधिक समाचारों को प्रकाशित किया जाता है।
देवभूमि समाचार, हिन्दी समाचार पोर्टल में पत्रकारों के समाचारों और आलेखों को सम्पादन करने के बाद प्रकाशित किया जाता है। इस पोर्टल में अनेक लेखक/लेखिकाओं, कवि/कवयित्रियों, चिंतकों, विचारकों और समाजसेवियों की…
देवभूमि समाचार की टीम के द्वारा देश-प्रदेश की सूचना और जानकारियों का भी प्रसारण किया जाता है, जिससे कि नई-नई जानकारियां और सूचनाओं से पाठकों को लाभ मिले। देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में हर प्रकार के फीचरों का …