पत्नी की हत्या कर शव जलाया, देखें वीडियो

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मृतका की मां सुनीता देवी ने तहरीर दी है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

-लोकेश्वर सिंह एसपी, पिथौरागढ़

पिथौरागढ़। कैंसर में पत्नी की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 5:30 बजे कैंसर गांव से दूध देने बाजार जा रहे लोगों को कुनीगाड़ के पास धुआं उठता हुआ नजर आया।

वहां दुर्गंध भी आ रही थी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला का शव जल रहा था। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जलते हुए शव को पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। अधजले शव की शिनाख्त 22 वर्षीय आनंदी के रूप में हुई।

उसका ससुराल चंडाक में छेड़ा में है। बताया जा रहा है कि ससुराल में अनबन होने के कारण वह 3 महीने से अपनी मां सुनीता देवी के साथ रियासी गांव स्थित मायके में रह रही थी। उसकी 3 साल की बेटी आराध्या भी है।

आनंदी की मां सुनीता देवी ने अपने दामाद किशन कुमार पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने किशन कुमार के खिलाफ 302 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने किशन कुमार को हिरासत में भी ले लिया।

20 जुलाई को पत्नी और बेटी को ले गया था

सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का विवाह 5 वर्ष पूर्व खेड़ा गांव निवासी किशन कुमार के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही किशन कुमार उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर उसकी बेटी 3 माह से मायके में रह रही थी।



आरोप है कि 20 जुलाई को दिन में किशन कुमार रियासी गांव आया और जबरन उसकी नातिन और बेटी को ले गया। उसने शाम को वापस भेजने की बात कही। जब वह सुबह तक घर नहीं आई तो किशन कुमार को फोन किया तो उसने बुधवार की शाम को ही आनंदी को मायके भेजने की बात कही और खोज करने की बात कहने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights