क्रिकेट को लेकर हुआ विवाद, चली गोलीबारी

अर्जुन केशरी कि रिपोर्ट

गया, बिहार। आजकल कानून को हाथ में लेने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। थोड़ी सी विवाद में गोलीबारी शुरू हो जाती है यह घटना है गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बजरकर गांव की। जहां गुरूवार की देर शाम आचानक दो पक्षों के बीच गोलियों की तडतडाहट से पूरा गांव गूंज गया। मिली जानकारी अनुसार इस घटना में महिला समेत तीन लोगों को गोली लगी है।

शाहबाज अख्तर 35 वर्ष,अख्तरी खातुन 55 वर्ष एवं राशीद जफर 22 वर्ष गोली लगने से घायल हुए है। सभी का प्राथमिकी उपचार बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे किया गया। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी सबबीबुल हक ने बताया कि अख्तरी खातुन के जांघ मे गोली है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है वहीं शहवाज व रााशिद जफर भी गोली लगने से घायल है।

इन सभी को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। घटना की सूचना होते ही बजरकर गांव पुलिस छावनी मे तब्दील हो गई है मौके पर धनगांई थानाध्यक्ष अंगद पासवान एव बाराचट्टी पुलिस निरीक्षक रामलखन पंडित गांव मे कैंप किए हुए है। पुलिस निरीक्षक रामलखन पंडित ने बताया कि बच्चें आपस में किक्रेट मैच खेल रहे थे।

इसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना हो गया कि बड़े लोग भी शामिल हो गए जिसमें गोलीबारी की घटना हुई। वही गांव मे लगे ट्रक व चार पहिया वाहनो के शीशा तोड़ा गया है. वही पथराव किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की अभी तक दोनो पक्ष के तरफ से कोई आवेदन नही मिली है ना ही कोई गिरफ़्तारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights