दान और पूजा करके मनाया जन्मदिन

सांचौर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा महीला मोर्चा अरणाय की उपाध्यक्ष शांता चौधरी का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम पंचायत समिति सदस्य शांता चौधरी ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

ग्रह निवास कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शांता का मालाओं- पुष्प गुच्छ देकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया। क्षेत्रवासियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत कर जन्मदिन को त्योहार के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा भीषण गर्मी में पेड़ और पक्षियों के लिए जलपात्र बांटे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवन सिंह राव, नरेश देवासी, एन के पटेल, रतन देवासी, अनिता आयुषमान,वैदिक त्रिपाठी, संदीप दीक्षित, पूजा मालावत, कैलाश पुरोहित, डॉ आकाश पटेल, अरविंद कुमार, हनुमान बिश्नोई सहित अन्य क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी हेमराज बी चौधरी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights