हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव

अल्मोड़ा। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पूरे भारत में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय सेना की कांगो ब्रिगेड द्वारा इस उत्सव को 25 सितम्बर, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक बड़े जोर-शोर से मनाया जा रहा है।

भारतीय सेना की गरूड़ डिविजन के सौजन्य से आर्मी पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा के 75 बच्चों द्वारा ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ मुख्य विषय पर आज प्रश्नोत्तरी और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वतन्त्रता से सम्बन्धित 75 सवाल पूछे गए। इस प्रतियोगिता में 9 से 12वीं कक्षा तक के 75 बच्चों ने भाग लिया। वहीं स्वतन्त्रता के विषय पर चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

इस प्रतियोगिता में 6 से 8वीं कक्षा के 75 बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं का मकसद बच्चों में देश की स्वतन्त्रता और भारतीय सेनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights