सभी बच्चो को हाथ में कला होनी चाहिए…
संवाददाता, अशोक शर्मा
आज दिनांक 25-09-2021 दिन शनिवार रोहतास जिला (सासाराम) दरिगाव में आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कर्स यूनियन के सासाराम प्रखंड अध्यक्ष सुदामा राम ने कहा कि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव लोकप्रिय समाज सेवक मा ओमप्रकाश राम द्वारा जरूरत मंद छात्रों और महिलाओं को मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण दिलाने के लिए बैठक संपन्न हुई। उन्होने कहा की आज के भौतिक प्रवेश में पढाई के साथ -साथ सभी बच्चो को हाथ में कला होनी चाहिए।
पढाई के साथ -साथ रोजगार भी हमारी यूनियन का प्रयास कर रही है। आज हमारे देश में गरीब की संख्या बढती जा रही है पैसा के अभाव में बीच में ही पढाई छोडना पड़ जाता है पढाई के लिए पैसे की कमी न हो इसके लिए हमारे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा ओमप्रकाश राम फ्री सिलाई की प्रशिक्षण देकर लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रहे है। जब हमारे पास पैसा होगा तभी हमारी पढाई आगे भी जारी रहेगी।
रोजगार कर के हम अपने परिवार के साथ -साथ देश को भी आगे बढ़ने मे भी सहयोग होगा तभी हमारा बिहार और देश आगे बढ़ेगा। हमारी यूनियन द्वारा फ्री सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है आप सभी लोगा हमारे अभियान से 9819864250 जुड़ कर लाभ उठाए और दूसरे को भी लाभ दिलाए। हमारी यूनियन आप सभी बच्चो की उज्जवल भविष्य की कामना करते है।इंदु देवी, मीरा देवी, अंजली कुमारी, दुर्गा देवी, सोभा कुमारी, शांती देवी, प्रमिला देवी आदि।