एक स्वतंत्रता सेनानी और एक आदर्श राजनेता ‘बल्लभ पंत’

सामाजिक बुराईयों को मिटाने में गोविन्द बल्लभ पंत की महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली। भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। कार्यालयों में भी उनके चित्रों पर माल्यापर्ण करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया।

बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत जी एक प्रखर चिन्तक एवं दूरदर्शी कुशल राजनेता थे। जिन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया और एक आदर्श राजनेता के तौर पर समाज कल्याण की दिशा में काम किया।

पंत जी ने कुली बेगार एवं जमीदारी जैसी सामाजिक बुराईयों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी देश को नई दिशा देने में अविस्मरणीय योगदान किया है। हिदी भाषा के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

News From : जिला सूचना अधिकारी, चमोली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights